Molitics

@moliticsindia

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर मुकदमे नहीं करने का भरोसा दिया था, लेकिन इसके बावजूद कई छात्रों पर कार्रवाई जारी है। अखिलेश यादव ने यह भी सवाल उठाया कि जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया, उनके लिए अब तक सरकार ने क्या ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने छात्रों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष जांच, जवाबदेही तय करने और प्रभावित परिवारों को उचित सहायता देने की मांग की। #AkhileshYadav #SamajwadiParty #NEET #Education #PaperLeak

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch