जमुई और समस्तीपुर में लड़कियों से बदसलूकी की घटनाओं पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अपराध अमेरिका और जापान में भी होते हैं, कोई मुख्यमंत्री या राष्ट्रपति यह गारंटी नहीं दे सकता कि अपराध नहीं होगा। उन्होंने कहा कि असली सवाल यह है कि घटना के बाद सरकार और प्रशासन क्या कार्रवाई करते हैं। चौधरी ने कहा कि आरोपियों को किसी तरह का संरक्षण नहीं दिया जाएगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब जमुई के बाद समस्तीपुर में भी नाबालिग लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। #AshokChoudhary #Jamui #Samastipur #BiharCrime #WomenSafety
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch