21 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'आरक्षण सुधार' (Reservation Reform) की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। उन्होंने आंदोलन की अगुवाई कर रहे हर्ष दुबे, रण बहादुर सिंह चौहान और मृत्युंजय पाठक के साथ अपने आवास पर पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के तहत सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की। मुलाकात की जानकारी देते हुए जेपी नड्डा ने बताया कि बातचीत सकारात्मक रही और इस विषय पर जल्द ही प्रतिनिधियों के साथ दोबारा बैठक की जाएगी। वहीं, प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि आरक्षण व्यवस्था में जरूरी सुधार, समान अवसर और न्यायसंगत बदलाव को लेकर है। #JPNadda #ReservationReform #JantarMantar #DelhiProtest
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch