Molitics

@moliticsindia

बालाघाट पहुंचे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आदिवासी बच्चों की मौत और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीमारी और कुपोषण से कई बच्चों की मौत हुई, लेकिन प्रभावित परिवारों को जरूरी मदद नहीं मिल रही। राहुल गांधी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के साथ MGNREGA, वन अधिकार कानून और जमीन के अधिकार से जुड़े लंबित मामलों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से अस्पताल और स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर आदिवासी परिवारों की मदद की जाएगी। #Balaghat @RahulGandhi #MadhyaPradesh #AdivasiRights #TribalChildren

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch