मेरठ के परतापुर क्षेत्र के सौलाना गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 2,400 किलो नकली मावा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। जांच में मावे में स्किम्ड मिल्क पाउडर, डालडा, खराब फैट और सोडियम बाइकार्बोनेट जैसी चीजों की मिलावट सामने आई। टीम ने मौके से 577 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर भी जब्त किया और बरामद नकली मावे को नष्ट कर दिया। #Meerut #FoodAdulteration #FoodSafety #Adulteration #UttarPradesh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch