Molitics

@moliticsindia

ट्रेन में सफर कर रहे एक कपल को रेलवे की बेडशीट अपने सामान में रखने के दौरान पकड़ लिया गया। वीडियो में रेलवे स्टाफ महिला से बैग खुलवाकर बेडशीट बरामद करता नजर आ रहा है। पकड़े जाने के बाद महिला स्टाफ से बहस करती भी दिखाई देती है। रेलवे में बेडरोल चोरी का मामला नया नहीं है। RTI के मुताबिक, जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच AC कोचों से 1.27 करोड़ से ज्यादा बेडरोल आइटम गायब हुए, जिनमें करीब 41.13 लाख बेडशीट शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत ₹104 करोड़ से ज्यादा बताई गई है। #IndianRailways #RailwayTheft #BedsheetTheft #TrainNews #ViralVideo

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch