Molitics

@moliticsindia

तमिलनाडु विधानसभा में नियम 110 के तहत बोलते हुए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (TVK) ने राज्य के किसानों और शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने मई 2021 से अप्रैल 2026 के बीच लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दौरान किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज किए गए सभी मुकदमों को वापस लेने की घोषणा की है। ​तमिलनाडु सरकार के इस फैसले के तहत तिरुवन्नामलाई में सिपकोट (SIPCOT) औद्योगिक परियोजना, परंदूर प्रस्तावित हवाई अड्डे के विरोध में आंदोलन करने वाले किसानों और अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि किसान समाज की रीढ़ हैं और सरकार उनके लोकतांत्रिक अधिकारों व सम्मान की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पिछली सरकार के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमों को 'अमानवीय' बताते हुए कहा कि यह कदम जनता और सरकार के बीच विश्वास को और मजबूत करेगा। ​#TamilNadu #CMVijay #VijayTVK #FarmersProtest #TeachersProtest

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch