19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज से हुई ₹62.50 से ₹71.50 तक की बढ़ोतरी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "मोदी सरकार के PR के शोर में, महँगाई से त्रस्त आम आदमी की चीख दब गई है। त्यौहारों के मौसम में मोदी जी की सरकार ढपली बजा-बजाकर रोज़ाना जनता को लूटने के तरीक़े ढूँढ रही है।" आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने आगे कहा कि आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिससे पिछले 9 महीनों में इसकी कीमत करीब ₹1,270 बढ़ चुकी है—यानी जनता पर हर महीने औसतन ₹141 का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। #MallikarjunKharge #Congress #LPGPriceHike #CommercialLPG #Inflation
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch