Molitics

@moliticsindia

संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देशभर के छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार परीक्षा प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण विधेयक लेकर आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल नारेबाजी, काले कार्ड दिखाकर और हंगामा कर इस विधेयक पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं। रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है और नया विधेयक पेपर लीक रोकने के लिए सख्त, समयबद्ध प्रावधानों तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करता है। उन्होंने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस महत्वपूर्ण विधेयक पर संसद में चर्चा होने दी जाए। #MonsoonSession #Parliament #PaperLeakBill #ExamReforms #KirenRijiju #Education

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch