Molitics

@moliticsindia

बिहार के मुजफ्फरपुर के भीखनपुर इलाके में एक्साइज विभाग ने एक ई-ऑटो से 360 शराब की बोतलें बरामद कीं। अधिकारियों के अनुसार, करीब 18 बंडल नोटबुक को अंदर से खोखला कर उनमें बोतलें छिपाई गई थीं। ड्राइवर एमडी सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि प्रिंस नाम के व्यक्ति ने शराब पहुंचाने के लिए ₹1,000 देने की बात कही। अब विभाग प्रिंस और पूरे नेटवर्क की तलाश कर रहा है। #Muzaffarpur #BiharNews #ExciseDepartment #BreakingNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch