Molitics

@moliticsindia

NEET-PG 2026 में 2.73 लाख से ज्यादा मेडिकल ग्रेजुएट्स आज परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने के दावे वायरल हुए थे, लेकिन NBEMS ने इन्हें फर्जी और भ्रामक बताया था। अब परीक्षा 340 शहरों के 1,300 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इस बार 2,73,183 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव करते हुए 180 सवालों के लिए 210 मिनट दिए गए हैं। परीक्षा में Aadhaar authentication, biometric verification, CCTV और multi-layered security जैसी व्यवस्थाएं भी की गई हैं। #NEETPG2026 #MedicalStudents #NEETPG #MedicalEducation #NBEMS

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch