“क्या बेटियों को सरेराह नोचा जाना छिटपुट घटना है? क्या घटनाएँ बेटियों की हत्या के बिना बड़ी नहीं मानी जाएंगी?”-नेहा सिंह राठौर जमुई में कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा को रास्ते में रोककर भीड़ द्वारा बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि बिहार राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। इसी घटना को लेकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के “छिटपुट घटनाओं” वाले बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा-क्या बेटियों के साथ सरेराह ऐसी घटना होना भी सिर्फ “छिटपुट” है? क्या किसी घटना को गंभीर मानने के लिए बेटी की जान जाना जरूरी है? #NehaSinghRathore #Jamui #Bihar #WomenSafety #BiharCrime
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch