उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दो साल से नेटवर्क सुधार का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने टावर का निरीक्षण करने पहुंचे टेलीकॉम कर्मचारी को कथित तौर पर टावर से बांध दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि खराब नेटवर्क के कारण ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल पेमेंट जैसी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को मुक्त कराया। #Fatehpur #JioNetwork #NetworkIssue #UPNews #DigitalConnectivity
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch