उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में बुधवार को ध्वस्तीकरण के दौरान महिलाएं अपने मकानों और दुकानों को बचाने के लिए धरने पर बैठ गईं। महिला पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को हटाया, जिसके बाद कई महिलाएं रोती नजर आईं। महिलाओं का आरोप है कि वे लंबे समय से आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों से कार्रवाई रोकने की गुहार लगा रही थीं। हर बार आश्वासन मिला, लेकिन अचानक बुलडोजर चल गया। #Meerut #CentralMarket #MeerutDemolition #BulldozerAction #UttarPradesh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch