तृणमूल कांग्रेस (TMC) की वरिष्ठ नेता और सांसद महुआ मोइत्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। महुआ मोइत्रा ने कहा कि "अब हर विपक्षी राजनीतिक दल और CJP का सिर्फ एक ही एजेंडा होना चाहिए—ज्ञानेश कुमार को हटाना, इसके अलावा कुछ भी मायने नहीं रखता।" उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं और कानूनी प्रक्रिया पर अविश्वास जताते हुए आगे कहा, "हम अदालतों पर भरोसा नहीं कर सकते, हम किसी पर भरोसा नहीं कर सकते, सिवाय खुद अपने और भारत के युवाओं के।" #MahuaMoitra #TMC #GyaneshKumar #ElectionCommission #ECI
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch