Molitics

@moliticsindia

एमएमआरडीए (MMRDA) जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी और अनियमितताओं को लेकर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों के हवाले से परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष और पूरी जांच कराने की मांग की है। अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि जिन अभ्यर्थियों के अंक अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी कम रहे, वे MMRDA भर्ती परीक्षा में अचानक टॉपर बन गए। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि कई टॉपर अभ्यर्थी कथित तौर पर एक ही परीक्षा केंद्र से सामने आए हैं, जो परीक्षा की पारदर्शिता पर गंभीर संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और प्रशासन को इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर सच सामने लाना चाहिए। #MMRDA #MMRDAExam #AbhijeetDipke #CJP #ExamScam #MaharashtraNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch