Molitics

@moliticsindia

यूपी में पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाने और नौकरी स्थायी करने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लखनऊ पहुंचे पंचायत सहायकों ने ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। पंचायत सहायकों की प्रमुख मांग मानदेय ₹6,000 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह करने की है। इसके साथ ही संविदा व्यवस्था खत्म कर स्थायी सेवा नियमावली और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग भी उठाई गई है। यूनियन ने महिला पंचायत सहायकों के लिए मातृत्व अवकाश और स्थानांतरण नीति समेत अन्य मांगें भी रखी हैं। #PanchayatSahayak #LucknowProtest #UPNews #EcoGarden #YogiAdityanath

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch