News Pinch

@thenewspinch

अरब सागर में पाकिस्तानी जहाज भारतीय युद्धपोत से भिड़ा, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब. इससे पहले 2011 में भी दोनों देशों के जहाजों में टक्कर हुई थी. भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर था. इसी दौरान पाकिस्तानी जहाज तेज रफ्तार में आया और गलत दिशा में मुड़ गया, जिससे दोनों जहाज टकरा गए. भारत ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना के जहाज का व्यवहार अप्रैल 1991 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की अग्रिम सूचना से जुड़े समझौते के अनुच्छेद 10 के खिलाफ था. घटना के बाद, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब किए गए हैं.

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch