Molitics

@moliticsindia

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में लगभग 600% से भी अधिक फीस वृद्धि की गई है। इसके विरोध में कई स्टूडेंट यूनिवर्सिटी के सीनेट गेट पर धरनारत हैं। स्टूडेंट का कहना है कि इस यूनिवर्सिटी में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और देश के दूसरे राज्यों के आर्थिक रूप से कमजोर तबके के बच्चे पढ़ने आते हैं। बड़ी फीस का असर उन बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा और हो सकता है कि कई बच्चों की पढ़ाई छूट भी जाए। विरोध प्रदर्शन के बीच एक दिन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से कई वीडियो सामने आते हैं जिसमें प्रशासन के लोग बच्चों को मारते पीटते नजर आते हैं। यूनिवर्सिटी के छात्रों का आरोप है कि कुलपति संगीता श्रीवास्तव अवैध है, और उन्होंने गलत तरीके से एक ही जाति विशेष के लोगों को यूनिवर्सिटी के कई प्रमुख पदों पर नियुक्ति भी की है। Video-@Geet_reports #allahabaduniversity #allahabad #paryagraj #uttarpradesh #studentprotests

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch