Molitics

@moliticsindia

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता स्थित अपने कैमैक स्ट्रीट (Camac Street) पार्टी कार्यालय पर हुए हमले और तोड़फोड़ का सीसीटीवी फुटेज (CCTV) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर गंभीर आरोप लगाए हैं। ​अभिषेक बनर्जी के मुताबिक, तड़के सुबह करीब 4:30 बजे हथियारों से लैस उपद्रवियों ने दफ्तर में घुसकर कर्मचारियों पर हमला किया, उनके फोन छीने, टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक्स सामान तोड़े और भारी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने सीधा हमला बोलते हुए कहा "यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि राजनीतिक गुंडागर्दी है। ​अभिषेक बनर्जी ने घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए सवाल उठाया कि बार-बार फोन और ईमेल करने के बावजूद पुलिस दो घंटे तक मौके पर क्यों नहीं पहुंची? उन्होंने राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री और कलकत्ता उच्च न्यायालय से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर तुरंत कड़ा संज्ञान लेने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ​#AbhishekBanerjee #TMC #Kolkata #CamacStreet #WestBengalPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch