बिहार के बांका में जमुहा पंचायत के चुटिया गांव के स्कूली बच्चों का अनोखा आंदोलन सामने आया। बच्चे कीचड़ भरी सड़क से स्कूल जाने को मजबूर हैं। हाथ में जूते लेकर बच्चों ने डीएम अंकल से स्कूल तक पक्की सड़क बनवाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की योजना पास होने और शिलान्यास के बावजूद अब तक निर्माण नहीं हुआ है। #Banka #Bihar #SchoolRoad #StudentProtest #Education
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch