तमिलनाडु के वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के वक्त मजदूर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस, दमकल और NDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव अभियान चलाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने हादसे की वजह और निर्माण से जुड़े जरूरी अनुमतियों की जांच के लिए समिति बनाने की बात कही है। #TamilNadu #ChurchCollapse #ConstructionAccident #BreakingNews #IndiaNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch