मोहनलालगंज क्षेत्र में एक चर्च में चल रही प्रार्थना सभा के दौरान कुछ लोगों ने पहुंचकर जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाया और सभा का विरोध किया। वहीं, सभा में मौजूद लोगों को यह कहते हुए सुना गया कि वे अपनी इच्छा से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं और उन पर किसी तरह का दबाव या जबरदस्ती नहीं की गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। #Mohanlalganj #UttarPradesh #ReligiousConversion #ForcedConversion #ReligiousFreedom
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch