Molitics

@moliticsindia

भारतीय सेना की अधिकारी मेजर नव्या शेखावत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की एड-डी-कैंप (Aide-de-Camp - ADC) नियुक्त हुई है। राजस्थान के सीकर जिले की रहने वाली मेजर नव्या शेखावत भारतीय थल सेना (Indian Army) से देश के राष्ट्रपति की ADC बनने वाली पहली महिला सैन्य अधिकारी बन गई हैं। UPSC की CDS परीक्षा उत्तीर्ण कर चेन्नई स्थित 'Officers Training Academy' (OTA) से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्हें वर्ष 2021 में 'Army Service Corps' में कमीशन मिला था। गौरतलब है कि राष्ट्रपति के पास कुल 5 सैन्य ADC (3 थल सेना, 1 नौसेना और 1 वायु सेना) होते हैं। इससे पहले वर्ष 2025 में नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी पहली महिला राष्ट्रपति ADC बनी थीं, जिसके बाद अब मेजर नव्या शेखावत थल सेना से इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी बनी हैं। #MajorNavyaShekhawat #PresidentDroupadiMurmu #AidedeCamp #ADC #IndianArmy Major Navya Shekhawat | President Droupadi Murmu | Aide de Camp | ADC | Indian Army | Women In Armed Forces | UPSC | CDS

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch