उत्तर प्रदेश के हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने पनीर बनाने वाली इकाइयों पर छापेमारी की। सिंभावली के टोडरपुर गांव में कार्रवाई के दौरान करीब 1,300 किलो पनीर मिला। विभाग के मुताबिक, पनीर अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार और रखा गया था, जिसके चलते पूरी खेप को नष्ट करा दिया गया। इसकी कीमत करीब 3.74 लाख रुपये बताई गई है। पनीर के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब दिल्ली-NCR में मिलावटी और नकली पनीर की सप्लाई को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। #Hapur #FakePaneer #FoodSafety #DelhiNCR #UttarPradesh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch