प्रदर्शन के दौरान उमर खालिद और शरजील इमाम की रिहाई के नारे भी लगे। प्रदर्शनकारियों ने दोनों की रिहाई की मांग की। यह प्रदर्शन RSS प्रमुख मोहन भागवत के ‘Universal Oneness Celebration’ कार्यक्रम के विरोध में हुआ था, जिसे लेकर अमेरिका में कई नागरिक अधिकार और इंटरफेथ समूह आपत्ति जता रहे थे। उमर खालिद और शरजील इमाम 2020 दिल्ली दंगों से जुड़े बड़े षड्यंत्र के मामले में जेल में हैं। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जमानत का विरोध करते हुए दोनों को मामले का “mastermind” बताया है, जबकि दोनों की जमानत याचिकाएं अदालत में विचाराधीन हैं। #UmarKhalid #SharjeelImam #DelhiRiots2020 #DelhiHighCourt
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch