Molitics

@moliticsindia

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद आसिम वकार (Syed Asim Waqar) ने ओवैसी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। लखनऊ में यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ​कांग्रेस में शामिल होने के बाद आसिम वकार ने AIMIM की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी हकीकत में बीजेपी के खिलाफ लड़ने के बजाय AIMIM का मुकाबला कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से ही दिखता था। उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने और एक धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना जरूरी है। ​#AsimWaqar #AIMIM #Congress #AsaduddinOwaisi

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch