Molitics

@moliticsindia

उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 19 वर्षीय मुख्य आरोपी शिवम उर्फ सुदामा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन नाबालिग सह-आरोपियों को हिरासत में लिया है। ​पुलिस जांच के अनुसार, पीड़िता अपने एक परिचित से मिलने गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को खेतों में छिपाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इलाके के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और मैपिंग के बाद संदिग्ध टेंपो को ट्रेस कर सभी आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू भी बरामद कर लिए गए हैं। ​#DelhiCrime #SwaroopNagar #DelhiPolice #WomenSafety #LawAndOrder

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch