Molitics

@moliticsindia

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने केरल के पूर्व मुख्य सचिव और वरिष्ठ पूर्व IAS अधिकारी जीजी थॉमसन (Jiji Thomson) के हालिया खुलासे का हवाला देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है। जीजी थॉमसन के बयान का जिक्र करते हुए महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2016 में केंद्रीय गृह मंत्रालय में पदस्थापित रहने के दौरान ज्ञानेश कुमार ने उनसे 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ने का प्रस्ताव दिया था। महुआ मोइत्रा के अनुसार, थॉमसन का दावा है कि ज्ञानेश कुमार ने उन्हें बीजेपी के टिकट पर सांसद बनने और आगे चलकर मंत्री पद दिए जाने तक की पेशकश की थी। टीएमसी सांसद ने इस घटनाक्रम को लेकर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला और कहा कि ज्ञानेश कुमार काफी समय से स्पष्ट रूप से सत्तारूढ़ दल के एजेंट के रूप में काम करते रहे हैं। #MahuaMoitra #GyaneshKumar #CEC #JijiThomson #TMC

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch