मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच जंग और तेज हो गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोलते हुए कहा "ना मोदी रहेंगे, ना तो ज्ञानेश रहेगा। ये देश था, ये देश है, ये देश रहेगा।" केरल के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन द्वारा 2016 में आईएएस पद पर रहते हुए ज्ञानेश कुमार द्वारा भाजपा में शामिल कराने का ऑफर देने के सनसनीखेज दावों के बाद यह विवाद गरमाया है। राहुल गांधी के 'मैच-फिक्सिंग' वाले आरोपों के बाद अब कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने तंज कसते हुए याद दिलाया कि सत्ता और चेहरे आते-जाते रहते हैं, लेकिन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान सर्वोपरि रहेगा। #ImranPratapgarhi #GyaneshKumar #CEC #RahulGandhi #ElectionCommission
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch