सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में देश की बेरोजगारी दर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जून में 5.5% रही बेरोजगारी दर जुलाई में घटकर 5.1% पर आ गई है। PLFS के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 5.0% से घटकर 4.5% पर आ गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 6.7% पर स्थिर बनी रही। इसके साथ ही, श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) भी जून के 54.4% से बढ़कर जुलाई में 55.4% हो गई है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी (Female LFPR) 32.7% से बढ़कर 34.4% दर्ज की गई है। #UnemploymentRate #IndianEconomy #PLFS #MoSPI #JobsInIndia
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch