Molitics

@moliticsindia

विपणन कंपनियों (OMCs) ने अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच 1 सितंबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब ₹9.50 महंगा होकर ₹2,747.50 का हो गया है। अलग-अलग राज्यों और टैक्स स्ट्रक्चर के हिसाब से अन्य शहरों में यह बढ़ोतरी ₹9.50 से ₹11.50 प्रति सिलेंडर तक दर्ज की गई है। ​होटल, रेस्तरां, ढाबे और छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इस मूल्य वृद्धि का सीधा असर पड़ेगा, जिससे बाहर खाने-पीने और कैटरिंग सेवाओं का खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। ​#CommercialLPG #LPGPriceHike #Inflation #IndianEconomy #BusinessNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch