रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित श्री गुजराती मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में 7 सितंबर को हुए एक कार्यक्रम का कथित वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। शिकायत के अनुसार, कार्यक्रम में काजल ‘हिंदुस्तानी’ शिंगाला ने विद्यार्थियों से “दुर्गा बन, काली बन, कभी ना बुर्केवाली बन” जैसे नारे लगवाए और भारत को “हिंदू राष्ट्र” बताते हुए “गर्व से कहो हम हिंदू हैं” का नारा भी लगवाया। मामले में शिकायतकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन और कार्यक्रम के आयोजकों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 20 सितंबर को हुसैनी सेना के नेतृत्व में लोगों ने देवेंद्र नगर थाने का घेराव कर स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य और काजल हिंदुस्तानी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी की। #Chhattisgarh #RaipurNews #KajaliHindustani #BreakingNews #EducationNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch