मोदी सरकार की कैबिनेट मीटिंग, लिए गए ये बड़े फैसले - मोदी कैबिनेट की मीटिंग में ये तय हुआ है कि रबी फसलों की MSP बढ़ाई जाएगी. गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और कुसुम के लिए नई MSP तय की गई है.किसानों को करीब ₹90,962 करोड़ के भुगतान का अनुमान है. मीटिंग में PM DHARA योजना को मंजूरी मिली है. इसका मकसद रिन्यूएबल एनर्जी के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम को मजबूत करना है. इस पर कुल ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे. दिल्ली में नया Intelligent Traffic Management System आएगा।. इसमें ट्रैफिक सिग्नल, कैमरे और लाइव ट्रैफिक जानकारी को एक सिस्टम से जोड़ा जाएगा. दिल्ली के ट्रैफिक सिग्नल स्मार्ट होंगे. AI की मदद से ट्रैफिक जाम और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान की जाएगी. चोरी या वांटेड वाहनों को भी चिन्हित किया जा सकेगा. ITMS पर ₹1,790 करोड़ खर्च होंगे. इसे दिल्ली में तीन चरणों में 24 महीनों में लागू किया जाएगा.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch