News Pinch

@thenewspinch

UP में 15 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती, शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किए विज्ञापन. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 15 हजार से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग ने आज, 15 सितंबर को दो अलग-अलग विज्ञापन जारी कर सहायक अध्यापक और PGT के ख़ाली पदों को भरने की घोषणा की. आयोग के अनुसार, Assistant Teacher के तहत कुल 12,405 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक के 897 पद शामिल हैं. इसके अलावा, बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक के 11,508 पदों पर भी भर्ती की जाएगी. वहीं, PGT भर्ती के लिए प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 2,607 रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी किया गया है.

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch