Molitics

@moliticsindia

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की 358 में से 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। यह राज्य की करीब 74 से 75% तहसीलों को कवर करता है। लगातार बारिश की कमी और लंबे ड्राई स्पेल के कारण खरीफ फसलों पर असर पड़ा है। धाराशिव और बीड जैसे जिलों में जुलाई से बारिश नहीं होने की खबर है, जिससे फसल, पशुओं और किसानों की रोजमर्रा की पानी की जरूरतें प्रभावित हुई हैं। सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में भूमि राजस्व में छूट, फसल ऋण के पुनर्गठन, कृषि ऋण की वसूली पर रोक और कृषि पंपों के बिजली बिल में राहत समेत कई उपायों का ऐलान किया है। फसल नुकसान के लिए आर्थिक सहायता का फैसला अलग से किया जाएगा। #Maharashtra #Drought #Farmers #MaharashtraNews #RainfallDeficit

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch