Molitics

@moliticsindia

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छात्र बहुल इलाके सत्य निकेतन में एक पांच मंजिला इमारत (छात्र पीजी) ढहने की दुखद घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए स्थिति की समीक्षा की जानकारी दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, "दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से बेहद दुखी हूं। मैंने मुख्यमंत्री, दिल्ली पुलिस के आयुक्त और NDRF के महानिदेशक से बात कर मौके की स्थिति का जायजा लिया है। बचाव कार्यों की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने आगे कहा, "स्थानीय प्रशासन और NDRF आपसी समन्वय के साथ व्यापक स्तर पर राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। घायलों को हर जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" #AmitShah #SatyaNiketan #DelhiNews #BuildingCollapse #NDRF

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch