प्रयागराज के शृंगवेरपुर धाम में करीब 4,400 करोड़ रुपये की राम वन गमन पथ परियोजना की निर्माणाधीन सड़क करीब 100 मीटर के हिस्से में चार जगह धंस गई। इसी मामले पर सवाल पूछे जाने पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब सड़क धंसेगी तो दोबारा बनेगी।” सड़क लोकार्पण से पहले ही धंसने पर अब निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं #KeshavMaurya #RamVanGamanPath #Prayagraj #RoadQuality #UPNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch