बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने की कार्रवाई पर रोक के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने सरकार को सलाह दी है कि बुलडोजर चलाने के बजाय शिक्षण संस्थानों में नियमों के तहत सुधार और नियमितीकरण किया जाना चाहिए। मायावती ने जोर देकर कहा कि सरकार को ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे छात्रों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर बुरा असर पड़े। #Mayawati #BSP #JoharUniversity #YogiAdityanath #UPPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch