नए मतदाता पंजीकरण से जुड़े 'फॉर्म 6' (Form 6) में ऑनलाइन बदलावों को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग (ECI) और आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को कटघरे में खड़ा किया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सवाल दागते हुए कहा, "ऑनलाइन फॉर्म 6 में अवैध तरीके से बदलाव किया गया, जैसा कि चुनाव आयोग के अपने आयुक्तों ने भी दर्ज किया है"। उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल उठाते हुए पूछा, "चुनाव आयोग में किसने Tata Consultancy Services (TCS) को यह बदलाव करने का आदेश दिया? TCS में इसे किसने मंज़ूरी दी? और क्या उन पर ऐसा करने के लिए दबाव बनाया गया था?" राहुल गांधी का यह हमला चुनाव आयोग में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी प्रक्रियात्मक गड़बड़ियों की खबरों के बीच सामने आया है। #RahulGandhi #Congress #ElectionCommission #ECI #TCS
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch