दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट डीसीपी दफ्तर द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के तहत 'रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन' को रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की सशर्त मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले जंतर-मंतर पर बिना अनुमति के एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों से पुलिस अधिकारियों ने बातचीत कर उन्हें रामलीला मैदान जाने के निर्देश दिए थे। कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अधिकतम 500 लोगों के एकत्र होने, कार्यक्रम को शाम 4 बजे तक समाप्त करने तथा किसी भी तरह के जुलूस, रोड शो या रात में रुकने पर पूरी तरह पाबंदी जैसी सख्त शर्तें रखी हैं। #ReservationHataoAndolan #DelhiPolice #RamlilaMaidan #DelhiNews #ReservationProtest
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch