संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा अनियमितता के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। इस दौरान सांसदों ने "चंदा चोर, गद्दी छोड़ो", "जवाब दो" और "शर्म करो" जैसे नारे लगाए। वहीं, एनडीए सांसदों ने भी अलग प्रदर्शन करते हुए विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और मुद्दों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। संसद परिसर में दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाज़ी के बीच राजनीतिक माहौल काफी गर्म रहा। #Parliament #ParliamentMonsoonSession #OppositionProtest #Sansad
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch