कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी की बहुचर्चित आत्मकथा 'Belonging' के प्रकाशन से जुड़े दावों और विवादों पर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) का आधिकारिक बयान सामने आया है। प्रकाशन गृह ने उन तमाम रिपोर्टों और दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने पांडुलिपि (Manuscript) में बदलाव की मांग के चलते किताब छापने से इनकार कर दिया है। पेंगुइन इंडिया ने साफ किया है कि वे भारत में इस किताब के प्रकाशक हैं ही नहीं।.10 नवंबर को वैश्विक स्तर पर अमेरिकी प्रकाशक 'अल्फ़्रेड ए. नॉफ़' (Knopf) द्वारा रिलीज़ होने जा रही इस आत्मकथा के भारतीय प्रकाशन अधिकारों को लेकर बाज़ार में कई तरह की चर्चाएँ गर्म थीं। इस बीच पेंगुइन इंडिया के इस स्पष्टीकरण के बाद अब भारत में इसके प्रकाशन अधिकार और रिलीज़ को लेकर नई तस्वीरें साफ हो रही हैं। #SoniaGandhi #Belonging #PenguinIndia #HarperCollins #Knopf
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch