भारतीय सेना और राजनीतिक नेतृत्व के सैन्य अभियानों पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'Declassified: Operation Sindoor' को लेकर पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आई है। पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग ISPR (इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस) ने आधिकारिक बयान जारी कर इस डॉक्यूमेंट्री के तथ्यों पर सवाल उठाए हैं और इसे एक मनगढ़ंत व नाटकीय प्रस्तुति करार दिया है। ISPR ने अपने बयान में दावा किया कि यह डॉक्यूमेंट्री इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश है। पाकिस्तानी सेना ने अपने पुराने दावों को दोहराते हुए कहा कि कोई भी सिनेमाई पुनर्निर्माण या डॉक्यूमेंट्री युद्धक्षेत्र के सच और नुकसान को नहीं बदल सकती। इसके साथ ही, बयान में भारत को चेतावनी देते हुए किसी भी भावी सैन्य कार्रवाई का कठोर जवाब देने की खोखली बात भी कही गई है। #ISPR #PakistanArmy #OperationSindoor #IndianArmy #IndiaVsPakistan
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch