कोर्ट के आदेश के बाद बैकफुट पर CJP प्रवक्ता CJP सौरव दास और आशुतोष रांका पर आरोप है कि उन्होंने गौरव भाटिया के नाम से फर्जी बयान/कोट्स वाले ट्वीट्स किए. भाजपा नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने इन ट्वीट्स को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ट्वीट्स को हटाने को लेकर सख्त रुख अपनाया है. दास और रांका ने कोर्ट को भरोसा दिया कि गौरव भाटिया से जुड़े विवादित ट्वीट्स 24 घंटे के भीतर हटा दिए जाएंगे. दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में CJP और अभिजीत दिपके को समन भी जारी किया है. CJP Protest | CJP | #CJP
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch