Molitics

@moliticsindia

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर किसान नेताओं को थाने में प्रताड़ित करने और थर्ड डिग्री देने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हार के डर से बौखलाई बीजेपी सरकार पुलिसिया जुल्म के दम पर देश के किसानों को धमकाने का कुकृत्य कर रही है, जिसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। अखिलेश यादव ने कहा कि जो सरकार एमएसपी देने को तैयार नहीं है, किसानों को खाद की अंतहीन लाइनों में खड़ा करती है और खेती-किसानी को निजी हाथों में सौंपने के लिए विदेशियों से डील करती है, उससे किसानों के हित की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने लखीमपुर घटना और तीन कृषि कानूनों के दौरान 700 से अधिक किसानों की शहादत का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी सत्ता के सुख में लीन होकर लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। सपा प्रमुख ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। #AkhileshYadav #SamajwadiParty #FarmersProtest #UPPolitics #FarmersRights

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch