इटली के स्कूलों में बुर्का बैन की तैयारी? PM Meloni लेकर आईं 3 नए प्रस्ताव - पहला प्रस्ताव: एक क्लास में कितने विदेशी छात्र पढ़ेंगे, इसकी एक सीमा तय की जाएगी. दूसरा प्रस्ताव: अगर किसी विदेशी छात्र के परिवार को इटली के स्कूल सिस्टम में घुलने-मिलने में दिक्कत होती है, तो उसके माता-पिता के लिए इतालवी भाषा सीखना जरूरी किया जा सकता है. तीसरा प्रस्ताव: स्कूलों में चेहरा पूरी तरह ढकने वाले बुर्का और नकाब पर रोक लगाने का प्रस्ताव है. ध्यान रहे, इस प्रस्ताव में हिजाब को शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि हिजाब में चेहरा खुला रहता है. ये अभी प्रस्ताव हैं, कानून नहीं. इन्हें लागू करने के लिए आगे सरकार और संसद की मंजूरी जरूरी होगी.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch