Molitics

@moliticsindia

बिहार के जमुई जिले में 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा के साथ हुई बर्बरता और छेड़छाड़ के वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राज्य की नीतीश कुमार सरकार और शासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ​राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि जमुई का वीडियो "बहुत बेचैन करने वाला" है, जहां बच्ची हाथ जोड़कर विनती करती रही, लेकिन गुंडे उसे "गलत तरीके से छूते और खींचतान" करते रहे। उन्होंने इस घटना को "संस्कृति नहीं, बल्कि Patriarchy" और भीड़तंत्र की सोच करार दिया। राहुल गांधी ने मांग की कि वीडियो में दिख रहे हर अपराधी की पहचान कर उन पर POCSO Act के तहत मुकदमा चलाया जाए और उन्हें जल्द से जल्द सजा दी जाए। उन्होंने बिहार सरकार से सवाल पूछा कि "अगर यह घटना 19 सितंबर की है, तो गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं?" और "शाम 7 बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?" ​ ​#RahulGandhi #BiharPolitics #Jamui #WomenSafety #POCSOAct #LawAndOrder

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch