Molitics

@moliticsindia

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उच्चस्तरीय सत्र से ठीक पहले अमेरिका ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और उनके प्रतिनिधिमंडल का प्रवेश वीजा खारिज कर दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के इस फैसले के कारण वे न्यूयॉर्क स्थित UN मुख्यालय में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, फिलिस्तीनी अथॉरिटी (PA) और PLO ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कार्रवाई और एकतरफा कदमों के जरिए शांति प्रयासों को प्रभावित किया है, जिसके चलते वीजा प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इस फैसले के बाद अब फिलिस्तीनी प्रतिनिधिमंडल महमूद अब्बास के वर्चुअल (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) संबोधन के लिए UN में प्रयास कर रहा है। #MahmoudAbbas #Palestine #USA #UNGA #UnitedNations

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch