दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान हंगामा और राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया (X) पर सदन का एक वीडियो साझा करते हुए बीजेपी सरकार और मंत्री परवेश वर्मा पर मार्शल पावर का गलत इस्तेमाल करने और लोकतंत्र के अपमान का आरोप लगाया है। वीडियो में बीजेपी नेता और मंत्री परवेश वर्मा सदन के भीतर हंगामा कर रहे विपक्ष के विधायक को बाहर करने के लिए मार्शल्स को कड़े निर्देश देते नजर आ रहे हैं। 'आप' नेताओं ने इसे सत्ता का अहंकार करार देते हुए कहा है कि सवाल पूछने पर विधायकों के साथ इस तरह का अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा है। #DelhiAssembly #AamAadmiParty #SaurabhBharadwaj #ParveshVerma #DelhiPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch